EntertainmentUttar Pradesh

अयोध्या पहुंची कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई झाड़ू

अयोध्या। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। कंगना आज अयोध्या के मंदिरों के दर्शन कर रही हैं। हाल ही में कंगना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाती दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, कंगना रनौत अयोध्या में अपने गुरु रामभद्राचार्य के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कंगना रनोट ने कहा, “हजारों पुजारी प्रार्थना कर रहे हैं और मंत्रों का जाप कर रहे हैं और यहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है। यह सौभाग्य की बात है कि हमें इस तरह की पवित्र प्रथा का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है। हम सभी इसकी तैयारियों में व्यस्त हैं। पूरी अयोध्या नगरी सज रही है। हर तरफ फूलों की सजावट देखने को मिल रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH