Business

आधार में अपडेशन की बढ़ गई लास्ट डेट, जानिए क्या है प्रोसेस

नई दिल्ली। अगर आपको आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाना है तो आपके लिए खुशखबरी है। UIDAI ने आधार कार्ड में फ्री अपडेट करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अगर आपको कुछ भी अपडेट करवाना है तो 14 दिसंबर तक करवा ले नहीं तो उसके बाद आपको एक तय शुल्क देना पड़ेगा। पहले फ्री में अपडेट करने की तारीख 14 सितंबर थी। अब 2 महीने का टाइम और दे दिया गया है।

कैसे होगा अपडेट

आपको अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर जाना होगा। आप अपना पुराना आधार कार्ड साथ ले जाएं। यहां आपका बायोमेट्रिक के साथ डेमोग्राफिक वेरिफिकेशन होगा। ताकि आपकी सारी जानकारी सही से अपडेट हो सके। इसके लिए आपको 50 रु की फीस जमा करनी होगी।

फ्री में ऐसे कर सकते हैं अपडेट

यह फ्री सर्विस केवल माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। आधार कार्ड में आप आसानी से अपनी फोटो, पता, लिंग, नाम, जन्मतिथि और पता आदि बदलवा सकते हैं। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल को भी आप बदलवा सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH