RegionalTop News

सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान, सभी एससी और ओबीसी छात्रों को मिलेगी 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप

चंडीगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 2025 पर हरियाणा के एससी और ओबीसी छात्रों के लिए राज्य सरकारी की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी जारी की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार 13 अप्रैल को राज्य के सभी एससी और ओबीसी छात्रों के लिए 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति की घोषणा की है। एससी और ओबीसी छात्रों को कैसे और क्या फायदा मिलेगा यहां जान लीजिए पूरी डिटेल।

रविवार को मुख्यमंत्री महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर गुरुग्राम में अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में घोषणा करते हुए कहा, “देश के किसी भी सरकारी कॉलेज में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले हरियाणा के एससी ओबीसी छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति दी जाएगी” इसके लिए राज्य सरकार इस संबंध में एक पोर्टल बनाएगी”।

सीएम सैनी ने कहा, “राज्य सरकार ने पिछड़े वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये सालाना कर दी है और पिछड़े वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। इसके अलावा, 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों के बच्चों को देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये और विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जा रहा है।”

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH