NationalTop News

दिल्ली के नए मेयर बने बीजेपी के राजा इकबाल सिंह, डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के जय भगवान यादव की जीत

नई दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के मेयर पद पर दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई है। भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बन गए हैं। बता दें कि शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। मेयर के पद पर राजा इकबाल सिंह विजयी हुए। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के जय भगवान यादव की जीत हो गई है। राजा इकबाल सिंह का दावा है कि भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और बीते दो वर्षों से रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेगी।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था। AAP ने भाजपा पर तथाकथित ट्रिपल इंजन पाव के दम पर नगर निगम चुनावों का तमाशा बनाने सत्ता हथियान का आरोप लगाया है। इसके बाद चुनाव में कुल 142 वोट पड़े थे। शुक्रवार को चुनाव के लिए हुई वोटिंग में राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के मनदीप सिंह को केवल 8 वोट प्राप्त हुए। वहीं, एक वोट इनवेलिड हो गया।

दिल्ली MCD में डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा की जीत हो गई थी। चुनाव में भाजपा के जय भगवान यादव निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए हैं। दरअसल, कांग्रेस की उम्मीदवार अरीबा खान ने अपना नाम वापस ले लिया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH