SportsTop News

इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुए भारतीय टीम के प्लेयर्स

नई दिल्ली। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। इस सीरीज से पहले ही अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया। स्क्वाड में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को मौका मिला है।

अब इंग्लैंड जाने के लिए भारतीय टीम के प्लेयर्स मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बस से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और फील्डिंग कोच टी दिलीप भी सामान ले जाते दिख रहे हैं। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर आते हैं। फिर मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव आते हुए दिखाई देते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH