InternationalTop News

फंदे पर लटका जापानी ट्विटर किलर, फ्लैट पर बुलाकर देता था दर्दनाक मौत, लड़कियां रहती थीं निशाने पर

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक शुक्रवार सुबह एक अपराधी ताकाहिरो शिराशी को फांसी दे दी गई। 33 वर्षीय इस अपराधी ने 2017 में सोशल मीडिया पर आत्महत्या की इच्छा जताने वाले 9 युवाओं को अपने जाल में फंसाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस खौफनाक वारदात के चलते वह ‘ट्विटर किलर’ के नाम से कुख्यात हो गया था।

शिराशी ने ट्विटर (अब X) पर खुद को “मौत में मदद करने वाला” बताकर ऐसे युवाओं से संपर्क किया, जो जीवन से निराश होकर आत्महत्या की सोच रहे थे। वह उन्हें भरोसा दिलाता कि वह उनके आत्मघाती कदम में ‘मदद’ करेगा, लेकिन यह सब उसकी एक सोची-समझी साजिश थी।

वह इन पीड़ितों को अपने अपार्टमेंट में बुलाता, फिर पहले उनका यौन शोषण करता और बाद में बेरहमी से हत्या कर शवों के टुकड़े कर देता। जब पुलिस को उसके टोक्यो के जामा स्थित फ्लैट से दुर्गंध की शिकायत मिली, तो कोल्ड स्टोरेज से 9 युवाओं के टुकड़े किए हुए शव बरामद हुए। इनमें आठ महिलाएं और एक पुरुष शामिल था, जिनमें से कई नाबालिग थीं।

शिराशी को 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन जापान में मृत्युदंड की प्रक्रिया लंबी और गोपनीय होती है। आखिरकार 7 साल की प्रतीक्षा के बाद उसे टोक्यो डिटेंशन हाउस में फांसी दे दी गई।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH