RegionalTop News

दिल्ली में सीएम हेमन्त सोरेन से मिले वर्ल्ड बैंक इंडिया प्रमुख, ‘मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ की की तारीफ

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत प्रमुख ऑगस्टे तानो कौमे ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विश्व बैंक का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

बैठक के दौरान झारखंड में जारी आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ को लेकर ऑगस्टे तानो कौमे ने सराहना व्यक्त की और इसे “समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त पहल”बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को झारखंड सरकार की प्राथमिकताओं, जनकल्याण योजनाओं और ग्रामीण विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। साथ ही विश्व बैंक के सहयोग से राज्य में चल रही परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ऑगस्टे तानो कौमे ने झारखंड सरकार की योजनाओं को “नीतिगत दृष्टिकोण से मजबूत और जमीनी स्तर पर असरदार” बताते हुए भविष्य में सहयोग बढ़ाने की बात कही।इस महत्वपूर्ण मुलाकात से यह संकेत मिला है कि झारखंड में विकास कार्यों के लिए विश्व बैंक का सहयोग और मार्गदर्शन आने वाले समय में और भी सशक्त हो सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH