NationalTop News

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, गिरिराज सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। सभी दल अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के दौरान राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसी बीच, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता *गिरिराज सिंह* ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला और उनकी तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से कर दी।

क्या बोले गिरिराज सिंह?

पटना में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा लालू यादव अपने बेटे को गद्दी पर बिठाने के लिए धृतराष्ट्र की तरह बेचैन हैं। मैं बिहार की जनता, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे याद करें—राजद के शासनकाल में बिहार कैसा था। उस समय न बिजली थी, न सड़क, न पानी, गरीबों के पास घर नहीं थे, अस्पतालों में जानवर घूमते थे और स्कूल खंडहर में तब्दील थे।

उन्होंने आगे कहा आज बिहार की तस्वीर बदल चुकी है। राज्य ने उड़ान भरी है और अब इसे और गति देने की जरूरत है। धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं हुआ था, वैसे ही लालू यादव का सपना भी कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि उनकी सोच और नीतियां दोषपूर्ण रही हैं।”

चुनाव की तैयारी

चुनाव आयोग जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। संभावना है कि चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होंगे। 243 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी दल को बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी।

मुख्य मुकाबला एनडीए गठबंधन (भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी) और महागठबंधन (राजद, कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों) के बीच रहने की उम्मीद है। इसके अलावा *प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी* और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान में सक्रिय हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH