SportsTop News

MPCA की नई कार्यकारिणी गठित, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष

भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का संचालन अब नई कार्यकारिणी के हाथों में होगा। छह साल बाद पूरी तरह नए चेहरों ने कमान संभाली है। हालांकि, 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारी पहली बार कार्यकारिणी का हिस्सा बने हैं।

सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में महाआर्यमन का अध्यक्ष पद तक पहुँचना पहले से तय माना जा रहा था। बताया जाता है कि उनके पिता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करीब तीन साल पहले से ही इस दिशा में रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। महाआर्यमन वर्ष 2022 से ग्वालियर संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, तभी से उनके भविष्य में एमपीसीए अध्यक्ष बनने की चर्चा होने लगी थी।

विशेषज्ञ मानते हैं कि क्रिकेट प्रशासन में सक्रियता के जरिए महाआर्यमन अब अपने राजनीतिक कद को भी मजबूत करेंगे। यह सिलसिला सिंधिया परिवार में पुराना है। उनके दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कम उम्र में ही एमपीसीए अध्यक्ष रह चुके हैं।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुई वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ, क्योंकि तय उम्मीदवारों के अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। महाआर्यमन अध्यक्ष बने, जबकि सचिव पद पर सुधीर असनानी, उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया, कोषाध्यक्ष के रूप में संजय दुआ और सहसचिव के पद पर अरुंधति किरकिरे निर्वाचित हुईं।कार्यकारिणी सदस्यों में राजीव रिसोडकर, प्रसुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा और संध्या अग्रवाल शामिल हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH