Top NewsUttar Pradesh

सीतापुर में प्यार के लिए मुस्लिम लड़की ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से आशुतोष के साथ शादी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक लड़की ने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म बदलने का साहस दिखाया। मुस्लिम युवती रिजवाना ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार किया और अपना नाम बदलकर पूजा रख लिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी आशुतोष यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।

मिली जानकारी के अनुसार, तंबौर कस्बे के ककरहा गांव की रहने वाली रिजवाना और महराजगंज निवासी आशुतोष यादव के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक अड़चनों के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया और मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी संपन्न कराई। शादी के दौरान सभी परंपराओं का पालन किया गया और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

परिवारों की सहमति न मिलने के कारण राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विवाह में मदद की। संगठन के कार्याध्यक्ष सीनू मिश्रा ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे। शादी के बाद दंपति सुरक्षित स्थान के लिए रवाना हो गए। इस विवाह ने इलाके में काफी चर्चा पैदा कर दी है। लोगों ने प्रेम के लिए मजहब की दीवार तोड़ने वाले इस कदम की सराहना की है और यह कहानी इलाके में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में सामने आई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH