EntertainmentTop News

मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार रात शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, उन्होंने एक लंबा और संतुष्ट जीवन जिया और अपने पीछे स्नेहभरी यादें तथा मजबूत विरासत छोड़ गई हैं। सुदर्शन मल्होत्रा का अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

इस दुखद घड़ी में कई बॉलीवुड हस्तियां ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, करिश्मा कपूर, मलायका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे और जोया अख्तर उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। मनीष मल्होत्रा अपनी मां के बेहद करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे। पिछले साल मां के जन्मदिन और मदर्स डे पर उन्होंने भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें अपनी ताकत और प्रेरणा बताया था।

फैशन इंडस्ट्री में दशकों से सक्रिय मनीष मल्होत्रा का बॉलीवुड के लगभग हर बड़े सितारे के साथ खास रिश्ता रहा है। यही कारण है कि इस कठिन समय में पूरा फिल्म जगत उनके साथ खड़ा नजर आया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH