RegionalTop News

पंजाब के 87 खिलाड़ियों को मिलेगा ‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’, सीएम भगवंत मान करेंगे सम्मानित

भगवंत मान आज चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह में पंजाब के दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पंजाब के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर पंजाब सरकार खिलाड़ियों और पुरस्कार विजेताओं को कुल 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी वितरित करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं खिलाड़ियों को सम्मान चिह्न और पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे।

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करना और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है। पंजाब लंबे समय से देश को कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देता रहा है, ऐसे में सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरित करना चाहती है। समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH