InternationalTop News

बेरूत में इजरायल का हवाई हमला, हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हर्षी ढेर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद भी मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं हुआ है। इजरायली सेना (IDF) ने बुधवार को बेरूत में एक सटीक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हर्षी को मार गिराने का दावा किया है।

IDF के अनुसार, हर्षी को तल्लेत खयात इलाके में हिजबुल्लाह के मजबूत गढ़ दाहियेह के बाहर निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में एक बहुमंजिला इमारत को आंशिक नुकसान भी हुआ। सेना ने बताया कि अली यूसुफ हर्षी महासचिव का बेहद करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था, और वह उनके दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था संभालता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने लेबनान पर पिछले दिनों की तुलना में तेज और व्यापक हवाई हमले किए, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। IDF ने लिटानी नदी के ऊपर दो मुख्य सड़कों को भी निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह हथियार और रॉकेट पहुंचाने के लिए करता था।

इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठता है कि ईरान किस प्रतिक्रिया के साथ सामने आएगा। ईरान पहले ही कह चुका था कि सीजफायर की शर्तें लेबनान पर भी लागू होंगी, लेकिन IDF की इस कार्रवाई से युद्ध और भड़कने की संभावना बढ़ गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH