मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। Madhya Pradesh Board of Secondary Education ने दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल लें।
डिजिलॉकर पर ऐसे देखें मार्कशीट
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं।
इसके लिए digilocker.gov.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद 10वीं या 12वीं मार्कशीट के सेक्शन में जाएं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें और जरूरी विवरण भरें।
इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप सेव कर सकते हैं।




