EntertainmentTop News

सड़क हादसे में अभिनेता संतोष के. नायर का निधन, इंडस्ट्री में शोक

मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता Santosh K. Nair का मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस हादसे ने पूरी इंडस्ट्री को शोक में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, Santosh K. Nair अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ केरल के अदूर इलाके में यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे एमसी रोड पर पुदुस्सेरी के पास उनकी कार की सामने से आ रहे एक पार्सल ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। Santosh K. Nair को अदूर के लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

Santosh K. Nair मलयालम इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘मोहिनीअट्टम’ बताई जा रही है, जिसे दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला था। उनके अचानक निधन से परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों में गहरा दुख है, वहीं पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH