Top NewsUttar Pradesh

ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबन्धन क्या रंग दिखायेगा UP में

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन आज हो गया है। लेकिन क्या इस गठबंधन को कोई सीट UP में मिलेगी? यह बड़ा सवाल है।

दोनों दलों की कोशिश 21 % दलित आबादी और 19% मुस्लिम आबादी को साथ लेकर यूपी में दलित-मुस्लिम समीकरण तैयार करना है। लेकिन मायावती और अखिलेश यादव के रहते यह सम्भव है? UP का मुसलमान और दलित इस गठबंधन के साथ क्या खड़ा होगा? कहना इतना आसान नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में 41 विधानसभा सीटें ऐसी हैं,जहां मुस्लिम-दलित मतदाताओं की कुल आबादी 50% से ज्यादा है।इन सीटों पर दोनों समुदायों के वोट चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं।इसके अलावा, 62 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की आबादी 25 से 70% के बीच है,जबकि 39 सीटों पर दलित मतदाता 30 से 42% तक हैं। इस पर ही इनकी नज़र है।

खबर है कि ओवैसी इस गठबंधन से यूपी में 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, वही 75 सीटों पर चंद्रशेखर की पार्टी लड़ने की तैयारी कर में है। यह गठबंधन पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को ज़्यादा नुक़सान करने की स्थिति में है। इसकी वजह है कि चंद्रशेखर पश्चिमी यूपी से आते हैं और नगीना से सांसद हैं।

चंद्रशेखर भी मायावती की तरह जाटव समाज से आते हैं।यहाँ दलित और मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी-खासी आबादी है।पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बहुल सीटें भी बड़ी संख्या में हैं। ओवैसी लगातार पश्चिमी यूपी में प्रचार कर रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन से अखिलेश यादव और राहुल गांधी का गठबंधन कैसे निपटना है यह देखना दिलचस्प होगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH