Other News

इलेक्ट्रानिक शेवर से इंसानों की तरह शेव करता है यह बंदर

इंसानों की तरह शेव करने वाला बंदर, इलेक्ट्रानिक शेवर से शेव करने वाला बंदर, सोशल मीडिया पर शेव करने वाला बंदरmonkey-shaving

नई दिल्ली। अभी तक आपने इंसानों को शेव करते या करवाते तो देखा होगा लेकिन क्या आपने किसी बंदर को भी शेव करवाते देखा है? शायद आपका भी जवाब नहीं में होगा। लेकिन यह सच है कि एक बंदर इंसानों की तरह इलेक्ट्रानिक शेवर से दाढ़ी बनवाता है।

इंसानों की तरह शेव करने वाला बंदर, इलेक्ट्रानिक शेवर से शेव करने वाला बंदर, सोशल मीडिया पर शेव करने वाला बंदर
monkey-shaving

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में बंदर ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं। एक शख्स मशीन से उसकी दाढ़ी बना रहा है।

एक साइड की दाढ़ी बनवाने के बाद बंदर दूसरी तरफ मुंह घुमा देता है। इसके बाद शख्स बंदर के दूसरी साइड की भी दाढ़ी बना देता है। सोशल मीडिया पर आने के बाद से यह विडियो काफी लोग देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें- यूरोप में पक्षियों को नहीं मिल रहा है निवास और भोजन!

इस विडियो में बंदर के कपड़ों के साथ-साथ उसके सैंडल भी आपको पसंद आएंगी। यह विडियो काफी शेयर किया जा रहा है। आप भी देखिए सोशल मीडिया पर छाए इस बंदर का वायरल विडियो…

https://www.youtube.com/watch?v=oAcbL-eV6qE

=>
=>
loading...