Health

अगर आपको भी है चिल्ड पानी पीने की आदत, तो हो जाऐं सावधान!

चिल्ड पानी, गर्मी, सेहत, ठंडा पानी पीने से समस्याएं

गर्मी में चिल्ड पानी पीने के ये हैं बड़े नुकसान

लखनऊ। गर्मियों में कुछ लोगों को ठंडा पानी नहीं , चिल्ड यानी ज्यादा ठंडा पानी पीना ही पसंद है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो हो जाइए सावधान क्योंकि ऐसा करके आप खुद को मुकसान पहुंचा रहें हैं।चिल्ड पानी, गर्मी, सेहत, ठंडा पानी पीने से समस्याएंज्यादा ठंडा पानी पीने से आंत रोग और पाचन क्रिया में परेशानी आ सकती है। इसलिए गर्मियों में बहुत ठंडा पानी पीने से हमेसा बचना चाहिए। इसके साथ ही ये बहुत जरूरी है कि बाहर गर्मी से अचानक आकर तुरंत बिल्कुल भी ठंडा पानी न पिएं। इससे सर्दी ज़ुकाम का खतरा हो सकता है।

क्या हैं बहुत ठंडा पानी पीने के नुकसान

ज्यादा ठंडा पानी शरीर के मल को जमा देता है। इससे पाइल्स और आंत के रोग होने का खतरा बना रहता है। इसलिए ज्यादा ठंडा पानी हमें गर्मियों में नहीं पीना चाहिए। इस तरह ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज़ तो ज्यादा बर्न होती लेकिन पाचन शक्ति बाधित होती है। ठंडा पानी पीने के बाद शरीर को खाना पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

इसके साथ ही शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। इससे शरीर में जाने वाले खाद्य पदार्थ के सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है और ऐसे में जब आप कोई ठंडी चीज़ पीते हैं तो उससे शरीर पूरी तरह से ठंडा हो जाता है जो पोषक तत्व खत्म कर देता है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal