जानिए अपनी लाइफ पार्टनर में क्या तलाश करते हैं लड़के
एक जमाना था जब लड़के के लिए लड़की पसंद करने का जिम्मा मां-बाप का होता था। जमाना बदलने के साथ परंपराएं भी बदल चुकी हैं आज लड़के ऐसी लाइफ पार्टनर चुनना पसंद करते हैं जो कई मायनों में दूसरों के अलग हटकर हो।
लड़के चाहते हैं कि उनकी लाइफ पार्टनर ऐसी लड़की बने जो बुद्धिमान होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो। उन्हें अच्छा लगता है कि जब उनकी पार्टनर दूसरी महिलाओं से हटकर और बेहतर हो।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों पुरुषों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है अधिक?
यह तो सामान्य बातें हैं जिनकी इच्छा हर मर्द को होती है लेकिन इसके अलावा और भी बहुत सारी बातें ऐसी हैं जिसकी उम्मीद हर मर्द को होती हैं।
- आत्मनिर्भर
ज्यादातर लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर आत्मनिर्भर हो। उन्हें वो लड़किया पसंद आती हैं जो अपने पैरों पर खड़ी हो और उन्हें लगता है कि ऐसी लड़की के साथ रहने से उनका सम्मान भी बढ़ेगा।
- स्वाभिमानी
लड़के जाहिर नहीं करते लेकिन उन्हें स्वाभिमानी लड़कियां बहुत पसंद आती हैं।
- फ्लर्ट करना आता हो
लड़को को फ्लर्ट करने वाली लड़कियां अच्छी लगती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसी महिला के साथ रहने से उनके बीच का प्यार हमेशा बना रहेगा।
- समर्पित
हर लड़के की ख्वाहिश होती है कि उसकी पार्टनर उसके प्रति समर्पित हो। वे चाहते हैं कि उसकी हर चीज का ध्यान रखें।
- ईमानदार
दुनिया में हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी उसके साथ ईमानदार रहे और उससे कोई भी बात न छिपाए।