Health

इन घरेलू उपायों से अस्थमा से मिल सकती है निजात

सांस की बीमारी है अस्थमा, घरेलू उपायों से अस्थमा से मिल सकती है निजात, अस्थमा से सांस लेने में तकलीफasthma

सांस की बीमारी है अस्‍थमा

अस्‍थमा एक घातक रोग है। अगर समय रहते इसपर ध्‍यान न दिया जाय तो यह बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। वैसे इस भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण के कारण अस्‍थमा की बीमारी होना आम है। इसमें सांस लेने में तकलीफ होती है। ऐसा किसी चीज से एलर्जी होने के कारण भी होता है।

सांस की बीमारी है अस्थमा, घरेलू उपायों से अस्थमा से मिल सकती है निजात, अस्थमा से सांस लेने में तकलीफ
asthma

ऐसे में अगर शुरुआत से ही इसका इलाज कर लिया जाए तो शरीर की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको अस्‍थमा  के रोग से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगें।

यह भी पढ़ें- जैतून तेल याददाश्त और सीखने की क्षमता को रखता है ठीक

  1. तुलसी

तुलसी के पत्तों में काली मिर्च डाल कर खाएं। इसे खाने से अस्थमा कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा आप तुलसी को पानी में पीस कर उसमें शहद मिला कर चाट भी सकते हैं।

  1. अदरक

अदरक की चाय दिन में एक बार पीने से अस्थमा नियंत्रित होना शुरू हो जाता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर रहती है।

  1. लौंग

1 गिलास पानी में 2-3 लौंग डालकर उबाल लें। इस पानी को छानकर 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं। रोजाना दो बार इसके सेवन से अस्‍थमा  में राहत मिलती है।

  1. सरसों का तेल

इससे मरीज की छाती पर मालिश करने से आराम मिलता है। इसके अलावा पानी में मेथी के दाने उबाल कर काढ़ा बना कर भी पी सकते है।

  1. लहसुन

लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक कली लहसुन की खाने से सेहत की सभी परेशानियों से बचा जा सकता है। दूध में लहसुन की कलियां डाल कर उसे उबाल कर पीएं।

  1. हल्दी

अस्‍थमा के बार-बार आने वाले अटैक से बचने के लिए हल्दी और शहद को मिला कर उसका सेवन करें। हलदी वाले दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

 

=>
=>
loading...