Top NewsUttarakhand

देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत, ओवरटेकिंग विवाद में चली थी फायरिंग

देहरादून के राजपुर इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो वाहनों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद के दौरान गोलीबारी हुई, जिसकी चपेट में आकर ब्रिगेडियर की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, जौहरी गांव के पास दो वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर एक वाहन में सवार लोगों ने दूसरे वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है और उनका इस विवाद से कोई संबंध नहीं था। आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH