NationalTop News

दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश

दिल्ली सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी के बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षित आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लोन बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन दिल्ली और दक्षिण भारत में लश्कर के मॉड्यूल से जुड़े थे, जिन्होंने हाल ही में कई जगह भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने गुप्त सूचना मिलने के बाद जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसके और साथी राजधानी और आसपास के इलाकों में छिपे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन पहले भी 2007 में भारी हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया था। उस समय उसके संबंध जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी हाफिज सईद और डिप्टी जकी-उर-रहमान लखवी से थे। वह लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षित आतंकी है और बांग्लादेश में रहकर भारत में होने वाले LeT ऑपरेशन्स को संचालित कर रहा था।

सूत्रों ने बताया कि शब्बीर ने मुजफ्फराबाद स्थित LeT कैंप से ‘दौरा-ए-आम’ और ‘दौरा-ए-खास’ ट्रेनिंग प्राप्त की थी। वह ISI के समर्थन और फंडिंग के जरिए बांग्लादेशी युवाओं को भारत में भर्ती करके आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH