नई दिल्ली, 23 नवंबर 2026। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले न्यूज़ प्लेटफॉर्म ‘आज की खबर’ ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। फिल्म सिटी नोएडा में सफल संचालन के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में ‘आज की खबर’ का शानदार कार्यालय शुरू हो गया है।
यह उपलब्धि मेरे बड़े भाई श्री नरेश वशिष्ठ जी के सहयोग और मार्गदर्शन से संभव हो पाई है। इसके लिए मैं दिल से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
‘आज की खबर’ पर भरोसा करने वाले सभी दर्शकों, पाठकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का भी हृदय से आभार। आपका यही विश्वास और प्यार हमें हर दिन सत्य, समाचार और विश्लेषण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
बहुत जल्द दिल्ली में मीडिया जगत के कई बड़े चेहरे ‘आज की खबर’ की स्क्रीन पर दिखाई देंगे। दिल्ली से देश की बड़ी खबरों, सटीक विश्लेषण और जनसरोकार के मुद्दों को अब और भी मजबूती से उठाया जाएगा।
दिल्ली में ‘आज की खबर’ का पता है:
Aaj Ki Khabar
2nd Floor, Program Block
India International Centre
40, Max Mueller Marg, Lodhi Estate,
New Delhi – 110003







