Uncategorized

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी के प्रमुख संत शिरोमणि महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने महंत जी के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनका सान्निध्य प्राप्त किया। महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज ने भी मुख्यमंत्री को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

अयोध्या की पावन धरा पर हुई इस आध्यात्मिक भेंट ने संत परंपरा, गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान की भावनाओं को एक बार फिर अभिव्यक्त किया।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH