NationalTop News

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से मारपीट

जयपुर में सोशल मीडिया पर चर्चित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ के बीच अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की और थप्पड़बाजी होती दिखाई दे रही है। अभिजीत दीपके हाल के दिनों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर चर्चा में रहे हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी से जुड़े मीम्स और पोस्ट तेजी से वायरल हुए, जिसके चलते इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलोवर्स की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके मूल रूप से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के निवासी हैं। उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत अमेरिका में की थी। सोशल मीडिया के जरिए यह संगठन तेजी से चर्चा में आया और युवाओं के बीच इसकी अलग पहचान बनी। फिलहाल अभिजीत दीपके देश के विभिन्न शहरों में आयोजित कार्यक्रमों और प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं। जयपुर में हुई इस घटना के बाद उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि, मारपीट की घटना को लेकर अभी तक विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH