EntertainmentTop News

एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से की गुपचुप सगाई, जानिए पूरी ख़बर

बॉलीवुड की गलियों में अक्सर प्रेम मोहब्बत के किस्से चर्चा में आ जाते हैं। फैंस भी अपने सेलेब्स को प्यार के बंधन में जुड़ते और सितारों को शादी करता देख बहुत खुश होते हैं। हाल में में ऐसी खबरें सामने आई है कि इंडस्ट्री के दमदार एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने अपने गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से चुपचाप सगाई कर ली है। दरअसल विद्युत और नंदिता हाल ही में ताजमहल पर स्पॉट किए गए। उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।

नेहा धूपिया ने दी सगाई की बधाई

हालांकि सबसे खास बात ये रही कि नंदिता के हाथ पर अंगूठी देखकर सबने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी उनकी तस्वीर साझा कर उन्हें सगाई की बधाई भी दे दी।

नेहा धूपिया ने लिखा- अब तक की सबसे अच्छी खबर। अब नेहा धूपिया के बधाई देने से उनके रिश्ते पर मुहर भी लग गई है। हालांकि विद्युत जामवाल ने नंदिता संग अपनी सगाई की खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विद्युत और नंदिता प्रेम के प्रतीक ताजमहल शनिवार को पहुंचे थे।

गर्लफ्रेंड नंदिता के साथ विद्युत पहली बार नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी खिंचवाईं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि इन तस्वीरों में जहां विद्युत ऑफ व्हाइट में नजर आए तो वहीं नंदिता फ्लोरल ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं।

बता दें कि विद्युत ने जनवरी में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। गौरतलब है कि नंदिता और विद्युत दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार लुटाते देखा गया है। कुछ समय पहले नंदिता ने विद्युत को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी थी जिसके जवाब में उन्होंने लिखा था- थैंक यू नंदी बेबी।

बता दें कि नंदिता कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। नंदिता से तलाक के बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की थी। हालांकि करिश्मा संग भी उनका तलाक हो गया था। नंदिता एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं जो बड़े बड़े सेलेब्स के कपड़े डिजाइन करती हैं। वहीं विद्युत अपनी फिल्मों और दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं।