लखनऊः उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 255 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल कर ली है। सहयोगी दलों में अपना दल (सोनेलाल) के 12 और निषाद पार्टी के छह प्रत्याशी भी चुनाव जीत गए। अब जल्द ही योगी 2.0 सरकार का गठन हो जाएगा। ये तो जीत-हार के आंकड़े हो गए। अब आपके काम की बात कर लेते हैं।
यूं तो भाजपा ने चुनाव से पहले कई वादे किए हैं, लेकिन इनमें एक वादा ऐसा है, जो सरकार बनने से पहले ही पूरा करना होगा। वह है होली पर गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा। योगी आदित्यनाथ ने हर रैलियों में इसका जिक्र किया था। अब 18-19 मार्च को होली है। इससे पहले ही लोगों को इस मुफ्त सिलेंडर की जरूरत होगी, जबकि योगी आदित्यनाथ 21 मार्च तक शपथ ग्रहण कर सकते हैं। ऐसे में शपथ ग्रहण से पहले ही योगी को अपना ये वादा पूरा करना होगा।
इसके अलावा भी भाजपा ने कई चुनावी वादे किए थे। किसानों, युवाओं, महिलाओं, कामगारों से लेकर हर वर्ग तक को फायदा पहुंचाने की बात कही थी। पढ़िए अब भाजपा के चुनाव जीतने के बाद आपको क्या-क्या मिलेंगे?




