CrimeTop Newsमुख्य समाचार

आगराः पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप, बोली- पति के अपने दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस के पास एक प्रमुख जूता उद्यामी की पत्नी ने अपने पति पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाते हुए शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया। दरअसल, पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने के साथ अतरंग संबंध के वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता है।
पत्नी ने मुकदमें में कहा कि पति ने सुहागरात के बाद से ही उसके साथ उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और उसके साथ जबरन कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। बाद में उसे पता चला कि उसके अपने बचपन के दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध हैं और जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो उसके सास-ससुर ने उसे घर से बाहर निकालने की धमकी देकर चुप करा दिया।
व्हाट्सएप चैट से खुली पति की पोल
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता भी हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले प्रमुख जूता उद्यमी की बेटी हैं। उसकी शादी सात मई 2021 को खंदारी क्षेत्र के जूता उद्यमी के बेटे से हुई थी। शादी के बाद पहली रात को ही पति ने अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए पत्नी को मजबूर किया। विरोध करने पर आक्रामक हो गया। जिसके कारण वो विरोध नहीं कर सकी। बाद में कई मौकों पर उसने ऐसा ही किया। वह समझ नहीं सकी की वो ऐसा क्यों कर रहा है। बाद में उसे पता चला कि पति के अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। उसकी कुछ तस्वीर और व्हाट्सएप चैट इस ओर इशारा करती हैं।
कई बार बनाए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने कई बार अप्राकृतिक कृत्य किया। नौ दिसंबर 2021 को पति की प्री जन्मदिन पार्टी थी। इसमें उसने जमकर शराब पी। इसके बाद पति ने उससे मारपीट की और वही हरकत करने लगा। इस संबंध में जब पीडिता ने अपने सास और ससुर को बताया। तो उन्होंने बेटे को फटकार लगाने के बजाय उल्टा उसको ही डांटा दिया और दुर्व्यवहार किया। एक दिन पति ने अंतरंग संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बना लिया। जब उसे पता चला तो वीडियो हटाने के लिए कहा। मगर, उसने मारपीट करके उसको चुप करा दिया। एक दिसंबर 2021 को जब पत्नी ने दोबारा विरोध किया तो पति ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।
जूता उद्यमी के बेटे को जाना पड़ा जेल
सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अंतरंग पलों का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पीड़िता ने सास-ससुर पर भी आरोप लगाए हैं। उनके संबंध में जांच की जा रही है।
=>
=>
loading...