लखनऊ। बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। जोशी ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव की एक सभा में सपा की सदस्यता ग्रहण कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को झटका दिया है।
सपा में शामिल होने के बाद मयंक ने कहा, “अखिलेश यादव विकास, महिला सुरक्षा, युवाओं की बात करते हैं। युवावस्था में मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए जिसकी सोच प्रोग्रेसिव हो. मुझे लगता है कि यूपी का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है।
बता दें कि भाजपा सांसद डाक्टर रीता जोशी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अपने बेटे मयंक के लिए पार्टी से टिकट की मांग की थी। वह चाहती थीं कि लखनऊ की कैंट सीट से टिकट मयंक को दिया जाए, क्योंकि वह लंबे समय से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने संसदीय सीट से त्यागपत्र की भी पेशकश की थी।




