Top NewsUttar Pradesh

भाई प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए अखिलेश, बोले- बचपन से देखा, फिटनेस के जुनूनी थे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने अपने छोटे भाई Prateek Yadav के निधन के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रतीक को उन्होंने बचपन से देखा था और उनका अचानक यूं चले जाना परिवार के लिए बेहद दुखद है।

प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह करीब 20 मिनट तक अंदर रहे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर हमेशा सजग रहते थे। उनका सपना था कि वह जीवन में आगे बढ़ें और कुछ अच्छा काम करें। उन्होंने कहा कि करीब दो महीने पहले भी उनकी मुलाकात प्रतीक से हुई थी। उस दौरान उन्होंने उन्हें स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कारोबार पर फोकस करने की सलाह दी थी।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि कई बार कारोबार में नुकसान और दूसरी परेशानियों की वजह से लोग मानसिक दबाव में आ जाते हैं। फिलहाल परिवार कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा और जो भी जरूरी कदम होंगे, उन्हें नियमों के अनुसार उठाया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH