NationalTop News

अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से भरा पर्चा, पहली बार लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव

लखनऊ। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे समजवादी पाती के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से पर्चा भर दिया है। अखिलेश यादव आज पूरे लाव लश्कर के साथ सुबह पर्चा भरने के लिए निकले।

करहल को समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। केवल एक बार 2002 के विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी। सोबरन सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) करहल से मौजूदा विधायक हैं। 2002 में जब उन्होंने यह सीट जीती थी, तब वह भाजपा के साथ थे। बाद में वह सपा में आ गए और 2007 से उसके टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक करहल विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी इस सीट से अखिलेश यादव के छोटी भाई की बहू अपर्णा यादव को इस सीट से उतार सकती है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH