National

बिहार में महागठबंधन की करारी हार पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- हम बीजेपी को ये खेल यूपी में नहीं खेलने देंगे

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बड़ी बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक एनडीए 196 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये रुझान एनडीए के लिए 2010 के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

कौन कितनी सीटों पर आगे?

भाजपा: 197 सीटों पर बढ़त

जदयू: 79 सीटों पर आगे

LJP (रामविलास): 21 सीटें

HAM: 5 सीटें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 3 सीटें

एनडीए 190 से कहीं अधिक सीटों पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, जबकि आरजेडी-कांग्रेस-लेफ्ट का महागठबंधन शुरुआती चरण में ही पिछड़ गया है।

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

रुझानों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार में “खेल” किया गया है और इसे आगे अन्य राज्यों में दोहराने नहीं दिया जाएगा।

अखिलेश ने कहा, “बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा। इस चुनावी साज़िश का भंडाफोड़ हो चुका है। आगे हम ये खेल होने नहीं देंगे। जैसे CCTV होता है, वैसे ही हमारा ‘PPTV’ यानी ‘पीडीए प्रहरी’ भाजपा के मंसूबों को नाकाम करेगा।” अखिलेश के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दे दिया है, हालांकि चुनाव आयोग की ओर से ऐसे आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH