NationalTop News

अगले आदेश तक टली अमरनाथ यात्रा, 40 लोग अभी भी लापता

नई दिल्ली। अमरनाथ के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से अचानक आए सैलाब में कई लोग बह गए। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 से ज्यादा अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। फिलहाल अगले आदेश तक अमरनाथ यात्रा को टाल दिया गया है।

सैलाब से तीर्थस्थल के बाहर बने आधार शिविर में पानी घुस गया, जिससे 25 टेंट और तीन कम्यूनिटी किचन क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार सुबह एक बार फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया और हेलिकॉप्टर के जरिए छह तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

मरीजों को नीलागरार हेलीपैड पहुंचाया जा रहा है जहां पर सैन्य चिकित्सा दल उनका इलाज कर रहे हैं और उन्हें फिर आगे भेजा जा रहा है। अमरनाथ हादसे से जुड़ी खबरों के अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें ।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH