Top NewsUttar Pradesh

यूपी के 80 हजार कोटेदारों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, सीएम योगी जल्द कर सकते हैं एलान

लखनऊ। यूपी के कोटेदारों को सीएम योगी के एक फैसले से बड़ा फायदा होने वाला है। दरअसल सीएम योगी गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम में कोटेदारों का दशकों पुराना कमीशन (लाभांश) 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। वहीँ, इस खबर के सामने आने के बाद कोटेदारों में ख़ुशी की लहर है। वो सीएम योगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने की कवायद साल 2021 से ही चल रही है। खाद्य एवं रसद विभाग देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोटेदारों को मिलने वाले कमीशन की जानकारी एकत्र करने में जुटा था। संभावना है कि कोटेदारों को मिलने वाले प्रति क्विंटल कमीशन में 20 रुपये तक का इजाफा होगा। गोरक्षनगरी समेत प्रदेश के कोटेदारों को अभी प्रति क्विंटल राशन बांटने पर 70 रुपए मिलते हैं।।

कोटेदार लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने कम कमीशन में उनके खर्चे नहीं निकल पाते हैं। पल्लेदारी, तौलाई व दुकान, गोदाम का किराया, एक सहायक का मानदेय निकालना मुश्किल हो जाता है। फिलहाल गोरखपुर के 1880 कोटेदार समेत प्रदेश भर में इस समय गांव व शहरों को मिला कर करीब 80 हजार के करीब कोटेदार हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH