RegionalTop News

राजस्थान के भरतपुर में सेना का विमान क्रैश, जगह-जगह बिखरे प्लेन के टुकड़े

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में सेना का एक विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास यह विमान हादसे का शिकार हुआ है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

वायु सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। संभावना जताई जा रही है कि यह विमान उप्र के आगरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरा था। फिलहाल, वायु सेना हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

इस पूरी घटना को लेकर अभी तक रक्षा विभाग या वायु सेना की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया, हादसा होने की सूचना मिली है। पता लगाया जा रहा है कि कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वायु सेना की ओर से जानकारी मिलने पर ही कन्फर्म किया जाएगा।

नगला बीजा के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक से आसमान में से लहराता हुआ एक फाइटर प्लेन आबादी के बाहर गांव के खेतों में गिर गया। प्लेन क्रैश की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव के बाहर जगह-जगह प्लेन के टुकड़े बिखर गए।

सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि प्लेन क्रैश के मलबे में कहीं भी पायलट या अन्य घायल नजर नहीं आया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दुर्घटना से पहले पायलट, प्लेन से सुरक्षित बाहर निकल गया होगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH