दिल्लीः त्योहारों का सीजन शुरू होते ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिलाना शुरू हो जाता है। बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज यानी बुधवार को सोना-चांदी के दामों मेें गिरावट देखने को मिल रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार के मुकाबले आज सोना सस्ता हुआ है, तो वहीं चांदी के भाव भी गिरे हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज यानी 06 अक्टूबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 78 रुपये घटने के साथ 46604 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 389 रुपये की गिरावट के साथ 60516 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
मंगलवार को क्या था भाव?
मंगलवार शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट सुबह में 46682 रुपये था, वहीं, चांदी का भाव 60905 रुपये प्रति किलो था। बता दें कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है. ऐसे में गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट ऊपर नीचे होते रहते हैं।
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। इसलिए गहने खरीदते समय सोने या चांदी का दाम अधिक होता है।
कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान?
वहीं, ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।




