नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में भारत ने अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ किया। चिर-प्रतिद्वंदी टीम को हराने के बाद टीम इंडिया का अगला मैच हांग कांग के खिलाफ 31 अगस्त बुधवार को है। इस मैच को जीतकर भारत सुपर 4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
हांग कांग के खिलाफ टीम इंडिया के जीत दर्ज करते ही रोहित शर्मा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। यह रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अभी तक 36 मुकाबले खेले हैं जिसमें मात्र 6 ही बार हार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 30 बार भारत जीता है।
वहीं विराट कोहली की बात करें तो कोहली ने बतौर कप्तान भारत को 50 में से 30 मुकाबले जीताए हैं। अगर रोहित कल जीत दर्ज करने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे।




