SportsTop News

एशिया कप 2025: अभिषेक शर्मा ने बनाया दबदबा, रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 34 रन दूर

नई दिल्ली। टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सबसे बड़ी सनसनी बनकर उभरे हैं। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में पाँच मैच खेले हैं और हर मुकाबले में अभिषेक ने टीम को दमदार शुरुआत दी है। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक इस समय टूर्नामेंट के टॉप रन-स्कोरर हैं और उनके नाम 248 रन दर्ज हैं।

टीम इंडिया पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर चुकी है और अभी दो मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में अभिषेक के पास पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। रिजवान ने एशिया कप 2022 में 6 मैचों में 281 रन बनाए थे, जो एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन हैं। अभिषेक को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 34 रन और चाहिए।

टी20 एशिया कप: एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी | मैच | रन | साल |

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) | 6 | 281 | 2022 |
विराट कोहली (भारत) | 5 | 276 | 2022 |
अभिषेक शर्मा (भारत)* | 5 | 248 | 2025 |
इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) | 5 | 196 | 2022 |
बाबर हयात (हांगकांग) | 3 | 194 | 2016 |

विराट कोहली का रिकॉर्ड भी निशाने पर

अभिषेक शर्मा अब तक लगातार दो अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। यह कारनामा विराट कोहली ने भी 2022 में किया था। अगर अभिषेक 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक और फिफ्टी लगाने में सफल रहते हैं, तो वह इस खास रिकॉर्ड में कोहली को पीछे छोड़ देंगे।
यानी आने वाले दो मैच अभिषेक शर्मा के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकते हैं जहाँ वे न सिर्फ रिजवान का एशिया कप रिकॉर्ड तोड़ेंगे, बल्कि विराट कोहली से जुड़ा एक अहम माइलस्टोन भी अपने नाम करेंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH