EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

शहनाज गिल के डांस वीडियो को देखकर आसिम रियाज को आया गुस्सा, ट्वीटर पर की टिप्पणी, फैंस ने किया ट्रोल

लखनऊः बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को लोगों द्वारा खासा पसंद किया गया था। वो दोनों की शो की जान हुआ करते थे। शहनाज गिल के चुलबुले अंदाज और सिद्धार्थ शुक्ला के उनके लिए प्यार को लेकर दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया था। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके बनाएं गए रील खूब वायरल होते थे। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत के बाद से शहनाज का बेबाक अंदाज और खुशी कहीं गुम सी हो गई। वो अगर किसी जगह पर दिखाई भी देती थी, तो उनके चेहरे से मुस्कुराहट गायब सी दिखती थी।

लेकिन हाल ही मे शहनाज के अपने मैनेजर की सगाई में डांस करता हुआ एक वीडियों सामने आया। जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसके बाद से उनके इस वीडियों को देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए। दूसरी ओर बिग बॉस 13 के प्रतिभाई रहे आसिम रियाज ने उनके इस वीडियों को देखकर नाराजगी जताते हुए शहनाज पर तंज कसते नजर आए। जिसके बाद से आसिम को सोशल मीडिया के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

शहनाज की डांस वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे आसिम रियाज ने शहनाज गिल को लेकर तंज करते हुए ट्वीट किया और  लिखा, ‘कुछ डांसिंग क्लिप देखीं, लोग कितनी जल्दी अपनो को भूल जाते हैं, क्या बात है…क्या बात है?’ रियाज के इस ट्वीट  के बाद फैंस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है, एक के बाद एक यूजर्स ने आसिम रियाज को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दी।

आसिम रियाज के इस ट्वीट को करने के बाद एक यूजर ने लिखा ‘अगर ये शहनाज गिल के लिए है तो बस आसिम के लिए बुरा लग रहा है, सबसे पहले उसे किसी को जज करने का कोई अधिकार नहीं हैं क्या शहनाज की कोई जिंदगी नहीं बची है?वह वही करेंगी जिससे उसे खुशी मिलती है। आसिम रियाज पर शर्म आती है।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फालतू। अगर कोई फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगा है तो इसके ये मतलब नहीं है कि वो उस इंसान को भूल गया है। ये उसका नुकसान था, समझना चाहिए कि कोई कैसे अपने दुख को संभाल रहा है। किसी को भी ऐसे जज नहीं करना चाहिए कि उसे कैसे जीना होगा। उनके जीवन पर ट्वीट करते हुए कृपया समझ रखें।’

हाल ही में शहनाज अपने मैनेजर की सगाई के मौके पर पहुंची थीं, उन्होंने ब्लैक कलर का एक शिमरी गाउन पहना था और ठीली पोनी बांधी थी। शहनाज बेहद ही सुंदर लग रहीं थीं। उन्हें इस तरह देखने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए। इस सगाई में कश्मीरा शहा, मोनालिसा, जॉर्जिया एड्रियानी  और परितोष त्रिपाठी सहित कई लोग भी पहुंचे थे।

 

=>
=>
loading...