वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। कुछ दिनों से मुझे गले में खराश होने की शिकायत है। हालांकि बराक ओबामा में ट्वीट में लिखा की वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। आगे ट्वीट में लिखा कि हमने सही किया कि मैंने और मिशेल ने वैक्सीन ले ली थी। मिशेल का कोरोना परीक्षण नेगिटिव आया है। साथ ही ट्वीट में उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बराक ओबामा, मैं आपके जल्द स्वस्थ होने और आपके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’




