मुंबई। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस समय सुर्ख़ियों में है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर आम लोग इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी का असर है कि फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। फिल्म ने अब तक 26.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की और फिर शनिवार को यह संख्या दोगुनी होकर 8.50 करोड़ रुपये हो गई। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ रहा। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 26.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडित पुष्करनाथ के किरदार में अनुपम खेर, ब्रह्मा दत्त के रूप में मिथुन चक्रवर्ती, कृष्ण पंडित के रूप में दर्शन कुमार, राधिका मेनन के रूप में पल्लवी जोशी, श्रद्धा पंडित के रूप में भाषा सुंबली और फारूक मलिक उर्फ बिट्टा के रूप में चिन्मय मंडलेकर नजर आ रहे हैं ।




