बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में घर में पब्जी खेल रहे बेटे को मां ने गेम खेलने के लिए मना किया तो उसने गुस्से में आकर फिनाइल पी लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मोहल्ला मढ़ीनाथ के रहने वाले दिनेश कुमार गोला का 22 वर्षीय बेटा आयुष कुमार लॉ की पढ़ाई कर रहा है। छात्र की मां मिथिलेश ने बताया कि सोमवार की शाम काफी देर से आयुष मोबाइल फोन में पब्जी गेम खेल रहा था। गेम खेलने से उन्होंने कई बार मना किया। लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद मां ने आयुष पर गुस्सा किया। जिससे नाराज होकर आयुष ने घर में रखा फिनायल पी लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजनों को फिनायल पीने की जानकारी हुई। जिसके बाद आनन-फानन में आयुष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयुष का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।




