NationalTop News

बरगी डैम हादसा: मां के सीने से चिपका मिला मासूम का शव, मंजर ने झकझोर दिया दिल

जबलपुर| मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे से जुड़ी एक बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। शुक्रवार तक इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव अभियान के दौरान एक महिला और उसके चार साल के बेटे का शव एक साथ मिला। दोनों एक-दूसरे से इस तरह लिपटे हुए थे, मानो आखिरी क्षण तक साथ बने रहने की कोशिश कर रहे हों। बचाव दल के अनुसार, दोनों को एक ही लाइफ जैकेट में बंधा हुआ पानी से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि यह परिवार दिल्ली से घूमने के लिए आया था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी शामिल थे। हादसे के समय पिता और बेटी को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन मां और बेटा क्रूज के भीतर ही फंस गए और उनकी जान नहीं बच सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों और बचावकर्मियों का कहना है कि यह दृश्य हादसे की भयावहता को बयां करता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अंतिम समय तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और पानी के बहाव के आगे दोनों बेबस हो गए। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH