लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को दो हफ्ते पहले डेंगू था। डेंगू का इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद वे मुंबई लौटे। फिर एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। हार्ट अटैक के बाद एक्टर को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्रिजेश त्रिपाठी के निधन की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के निधन पर रवि किशन सहित कईं फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों और फैंस ने शोक जाहिर किया है। बता दें की एक्टर को भोजपुरी का भीष्म पीतामह कहा जाता था।
ब्रिजेश त्रिपाठी की गिनती भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने रंगबाज दरोगा, लव और राजनीति और भाई जी शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा के बड़े अभिनेताओं के साथ काम करते हुए उन्होंने कला के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया।
ब्रिजेश त्रिपाठी को अंतिम विदाई देते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनका अचानक चले जाना सिनेमा की दुनिया में एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना चुनौतीपूर्ण होगा। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज यानि सोमवार को किया जाएगा। साल 1979 में उन्होंने ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई थी, जिसका नाम ‘टैक्सी चोर’ था। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे और उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया था।




