International

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान, कहा- हमारे पास चुनाव कराने के भी पैसे नहीं बचे

नई दिल्ली। पाकिस्तान की आर्थिक हालत इस कदर खस्ता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके पास अब चुनाव कराने के भी पैसे नहीं बची हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि वित्त मंत्रालय के पास चुनाव कराने के लिए कुछ फंड ही नहीं बचा है। उन्होंने कहा, बीते साल नवंबर से हम आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा हमें वाशिंगटन स्थित वैश्विक ऋणदाता से $ 1.1 बिलियन की बेहद जरूरी धनराशि का इंतजार है, जो हमें पिछले साल ही मिलने वाली थी। हम कमजोर स्थानीय मुद्रा, और घटते विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान ने आईएमएफ फंडिंग को अनलॉक करने के समझौते के लिए बढ़े हुए करों, सब्सिडी उठाने, उच्च ऊर्जा की कीमतों, रुपये के अवमूल्यन और 25 सालों में उच्चतम ब्याज दरों में वृद्धी समेत कई नीतिगत उपायों को लागू किया है।

हाल ही में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने घोषणा की थी कि सरकार ग्राहकों से ईंधन के लिए ज्यादा पैसे वसूलने का काम करेगी। जुटाए गए पैसे का उपयोग गरीबों के लिए कीमतों में सब्सिडी देने के लिए किया जाएगा जो मुद्रास्फीति से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर निशाना साधा और कहा कि उनकी हत्या के प्रयास के आरोप झूठे हैं।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH