RegionalTop News

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई बिहार कैबिनेट की बैठक, 20 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 20 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में विकास, रोजगार, शिक्षा, कृषि और उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य के छह स्थानों – मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकीनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा – में छोटे हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत होगा। इसके लिए AAI और बिहार सरकार के बीच समझौता हुआ है। बिहार पुलिस की में कार्यरत सेना के 1717 रिटायर्ड जवानों की सेवा एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। किसानों को राहत देते हुए 2025-26 से दाल-तिलहन की खरीद MSP पर की जाएगी। राज्य की पांच नदियों में बालू पुनर्भरण के अध्ययन के लिए को ₹2.58 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। पथ निर्माण विभाग की मशीनरी शाखा के पुनर्गठन को मंजूरी मिली है।

अनुशासनहीनता के चलते डॉ. राकेश कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने क्लर्क, लाइब्रेरियन और चपरासी की बहाली के नियम बनाए हैं।सारण के अमनौर में 70 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क बनेगा। पटना में मीठापुर मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरित की गई है। पाटलिपुत्र अशोक होटल की जमीन पर PPP मॉडल से 5-स्टार होटल बनेगा। खेल विकास के लिए नए कोचिंग नियम और राजस्व मामलों पर सलाह के लिए समिति भी गठित की गई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH