Top NewsUttar Pradesh

सहारनपुर : उर्मिला ने प्यार के ‘सिंदूर’ से जीती मोहब्बत की जंग, पूर्व बीजेपी विधायक ने मान लिया दूसरी पत्नी

प्यार में इतनी ताकत होती है कि उसे कोई हरा नहीं सकता, ऐसे ही प्यार की यह सच्ची कहानी फिल्मी ही नहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर की है। जिन्होंने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से सच्चा प्यार किया था। लेकिन राजनीतिक मजबूरी की वजह से पूर्व विधायक इस सच्चाई को कबूल नहीं कर रहे थे। पिछले 2 साल से सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ था।

उर्मिला की मांग में भरे ‘प्यार के सिन्दूर’ ने उर्मिला को जीत दिला ही दी और पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उसे सार्वजानिक रूप से अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया। प्यार अंधा ही नहीं होता बल्कि उसके भीतर जिद और जीतने की शक्ति भी होती है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सहारनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उर्मिला को उसका हक देकर इस मामले को समाप्त कर दिया।

तस्वीर में उर्मिला सनावर के माथे पर लगी बिंदी मांग में भरे सिंदूर और मुस्कान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो आज कितनी खुश है। वो एक दुल्हन की तरह सजधज कर पहुंची थी। यह उनकी जीत थी जिसे उन्होंने ‘प्यार से जीत’ लिया था। जिसपर राठौर परिवार ने भी मोहर लगा दी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH