City NewsUttar Pradesh

बीजेपी सांसद निरहुआ के बड़े भाई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, लखनऊ के मेदांता में भर्ती

लखनऊ। आजमगढ़ सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के बड़े भाई विजय लाल यादव कार दुर्गटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

निरहुआ ने ट्वीट कर बड़े भाई के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि बड़े भैया विजय लाल यादव की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया। उन्हें वेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहां पहुंच रहे हैं। हमलोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे. बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH