Top NewsUttar Pradesh

बीजेपी ने लिया बड़ा एक्शन, गोंडा के जिलाध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित

लखनऊ। यूपी में बीजेपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पिछले दिनों अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे जवाब मांगा था। बीजेपी का कहना है कि कश्यप का जवाब संतोषजनक नहीं है इसलिए यह एक्शन लिया गया।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर किशोर कश्यप को पत्र लिखा है कि आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

बता दें कि 25 मई को सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का 12 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे का भाजपा जिलाध्यक्ष और महिला कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक महिला को पार्टी दफ्तर ले जाते हुए और कथित तौर पर उसे गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने पर कश्यप ने सफाई दी थी कि उन्होंने सिर्फ महिला को ‘सहारा’ दिया था, क्योंकि उसे चक्कर आ रहा था। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था और उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की थी। महिला कार्यकर्ता ने भी सामने आकर स्वीकार किया था कि जिलाध्यक्ष ने उसकी मदद की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH