National

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 2019 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी: तेजस्वी सूर्या

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 2019 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी।

तेजस्वी सूर्या ने मेरठ में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा को 2019 से भी ज्यादा सीट मिलेंगी और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीसरी पारी के लिए ‘‘हैट्रिक’’ लगाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले देश में कुशासन का राज था और 70 साल की सत्ता पर मोदी सरकार के नौ साल भारी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए गरीबों का कल्याण सर्वोपरि है।

सूर्या ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार ने उत्तर प्रदेश की शक्ल बदल दी है। उन्होंने कहा, ‘‘योगी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)-मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालात बदले हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है और उसका गौरव बढ़ रहा है।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH